हिमाचल में मूसलाधार बारिश और तूफान से भारी नुकसान

Sun 10-Jun-2018 12:54 pm
घरों-दुकानों में घुसा पानी ने प्रशासन के सभी इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात और शनिवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश हुई|

मानसून की दस्तक से एक दिन की वारिश ने प्रशासन के सभी इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। जोरदार बारिश और तूफान से प्रदेश के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। तूफान से कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए। पानी के पाइपों को नुकसान हुआ है।

कई जिलों में भूस्खलन से सड़कें बंद होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। घरों और दुकानों में पानी घुस गया।

राजधानी शिमला में शनिवार तड़के करीब दो घंटे तक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश हुई। बारिश से शहर में कई जगह भूस्खलन हुआ। सड़कों पर मलबा आने से सुबह टूटीकंडी बाईपास और ढली बाईपास पर यातायात बाधित रहा।

बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।