कच्चे केले के फायदे -- इसमें पोटेशियम, विटामिन बी सिक्स, विटामिन सी होते हैं

Thu 12-Jul-2018 1:11 pm
कच्‍चा केला है पके केले से ज्‍यादा फायदेमंद जाने क्यू और कैसे

कच्चा केला सेहत के लिए नहीं बल्कि ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है| यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. कच्चे केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, विटामिन बी सिक्स, विटामिन सी मौजूद होते हैं. जिसे खाने से पाचन तंत्र (अपचन की समस्या) से लेकर शुगर तक कई सेहत संबंधी समस्याएं दूर हो जाते हैं.

फलों और सब्जियों में बढ़ते पेस्‍टीसाइड्स का प्रयोग लोगों में भय पैदा कर रहा है। इससे किसी बीमारी का शिकार होने का डर रहता है। ऐसे ही कुछ लोगों के दिमाग में यह भी शंका रहती है कि केले को केमिकल से पकाया जाता है, जिससे वह हानिकारक हो जाता है। हर रोज कच्चा केला खाने से हम हजारों रुपये बचा सकते हैं।

  • कच्चे केले में भरपूर मात्रा में फाइबर और हेल्दी स्टार्च मौजूद होता है| फाइबर और स्टार्च शरीर की आंतों में मौजूद विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है| जिससे कब्ज की समस्या से आराम मिलता है और रोज़ एक कच्चा केला खाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा|
  • कच्चे केले उपस्थित फाइबर शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने में सहायक होती है और रोजाना इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होने लगता है| पेट मे फैट नही जमता हैं, और मोटापा भी नही होता हैं।
  • रोज एक कच्चे केले का सेवन करने से शुगर की समस्या में आराम मिलता है जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा और डायबिटीज से राहत मिलेगी|
  • यदि आपको ज्यादा भूख लगती है और आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है और आप अपनी भूख शांत रखना चाहते हैं तो रोजाना एक कच्चे केले का सेवन करें, इसमें भूख को शांत करने वाले तत्व मौजूद होते हैं| इसका सेवन करने से यह हमारके पेट को भरा रखता है। जिसके कारण हमें पाचन संबंधी कोई समस्या नहीं होती है। साथ ही ये पाचक रसों का स्त्रावण बेहतर तरीके से होता है।
  • कच्चा केला खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पाचन क्रिया में सुधार आता है और रोजाना एक कच्चा केला खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाते हैं|
  • इसका सेवन करने से हमारी शरीर की आंत में जमी विषाक्त तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देता है। क्योंकि इस समस्या के कारण आपको कब्ज की समस्य़ा हो जाती है। इसलिए इससे बचने के लिए इसका सेवन जरुर करना चाहिए।
  • अगर आपको मधुमेह की समस्या रहती हैं तो कच्चे केले की सब्जी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती हैं। मधुमेह में मरीजों को ज्यादातर सब्जियां खाने की मनाई होती हैं, लेकिन कच्चे केले की सब्जी खा सकते हैं।

Related Post