शिवपुरी के सुल्तानगढ़ झरने में फंसे सभी 45 लोग बचाए गए

Thu 16-Aug-2018 8:09 am
Images Courtesy: amarujala.com
अचानक पानी आने से फंसे थे झरने में नहा रहे लोग

ग्वालियर : शिवपुरी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास एक प्राकृतिक झरने में आई बाढ़ में फंसे सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है। शिवपुरी के एसपी राजेश हिंगणकर के अनुसार सभी सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि राहत और बचाव कार्य 10 घंटे तक चला। 

अचानक पानी आने से फंसे थे झरने में नहा रहे लोग :
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे 45 लोग झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ गया। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान 11 लोग पानी में बह गए जबकि 34 लोग झरने के बीच में फंस गए। इन सभी को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बिना सूचना के बांध का पानी छोड़ा गया जिससे अचानक झरने का जलस्तर बढ़ा।

जानकारी के अनुसार पानी के तेज बहाव के बीच चट्टानों पर फंसे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पांच लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से पहले बाहर निकाला गया था जबकि दो को स्थानीय लोगों ने निकाला। कल स्वतंत्रता दिवस के कारण अवकाश होने की वजह से बड़ी संख्या में आसपास के लोग पिकनिक मनाने आए थे।

बुधवार को अवकाश होने के कारण आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आये थे। अधिकतर लोग ग्वालियर सेआये हुए थे| इनमें से कई लोग झरने में नहा रहे थे, तभी झरने में पानी का बहाव तेज हो गया। संभवतः ऊपरी पहाड़ी इलाके में तेज बारिश होने से झरने में पानी का बहाव तेज हो गया था।