पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा, दोपहर 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

Fri 17-Aug-2018 10:13 am
आज राजधानी के ये मार्ग रहेंगे बंद, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक अडवाइजरी

नई दिल्ली: भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी (93) के पार्थिव देह को भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा है। इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार शाम को एम्स से अंतिम दर्शन के लिए कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा के चलते आज राजधानी में कई मार्ग बंद रहेंगे| दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक अडवाइजरी जारी कर लोगों को कई रास्तों से बचने के लिए कहा है। सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाली लगभग सभी सड़कें -- जिनमें कृष्णा मेनन मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, इंडिया गेट वाली सड़क सुबह आठ बजे से बंद रहेंगी।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा सुबह 6-A कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास से डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय तक जाएगी। इसके बाद डीडीयू मार्ग से शांतिवन तक जाएगी।

ये रास्ते रहेंगे बंद
जो सड़के आज सुबह 8 बजे से बंद रहेंगी -- कृष्णा मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, क्लैरिजेस होटल से विंडसर प्लेस तक जनपथ, मानसिंह रोड, शाहजहां रोड से तिलक मार्ग, मान सिंह रोड से C-Hexagon तक राजपथ, विंडसर प्लेस से C-Hexagon तक अशोक रोड, फिरोज शाह रोड से C-Hexagon तक 11 केजी मार्ग, मंडी हाउस से कोपरनिक्स मार्ग, शाहजहां रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, तिलक ब्रिज तक तिलक मार्ग, भगवानदास रोड, सिकंदरा रोड, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, आई पी मार्ग, राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएल मार्ग, आईजीआई स्टेडियम से यमुना बाजार तक रिंग रोड, नेताजी सुभाष मार्ग।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

  • अविंदों मार्ग - सफदरजंग रोड - पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुया रोड, रानी झांसी रोड।
  • क्नॉट प्लेस, मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, लाहोरी गेट चौक, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग।
  • रिंग रोड कश्मीरी गेट, सलीमगढ़ बायपास रोड, आईपी एस्टेट फ्लाइओवर, यमुना-पुश्ता रोड, जीटी रोड।
  • डीएनडी, एनएच-24, विकास मार्ग, शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज होकर रिंग रोड व आगे जा सकते हैं।

Related Post