भोपाल को तीन और ग्वालियर को मिली एक हमसफ़र

Fri 05-Oct-2018 5:56 pm
विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ को दी चार हमसफ़र ट्रेन

नई दिल्ली/भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश-राजस्थान विधानसभा की चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले चार नई हमसफ़र ट्रेन चलाने जा रहा है| जिसमे से दो ट्रेन म.प्र. की राजधानी भोपाल से और जबकि तीसरी ट्रेन भोपाल और ग्वालियर से निकलेंगी| एक अन्य ट्रेन राजस्थान के उदयपुर सिटी स्टेशन से पटना के पाटलिपुत्र बीच चलेगी|

अजमेर-रामेश्वरम साप्ताहिक हमसफर एक्स. भी भोपाल और इंदौर से होकर चलेगी| इसप्रकार राजस्थान और मध्यप्रदेश पर इनदिनों ट्रेनों की वारिश हो रही| दो अक्टूबर से आगरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को भी ग्वालियर तक बढाया गया था|

संतरागाछी - हबीबगंज - संतरागाछी साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस
ट्रेन न. 22169  - 10 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार को भोपाल के हबीबगंज से दोपहर 2:40 पर रवाना होगी और कटनी-बिलासपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 4:45 पर कोलकाता के संतरागाछी पहुंचेगी| वापसी में ट्रेन न. 22170 - 11 अक्टूबर से संतरागाछी से हर गुरुवार रात आठ बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर शुक्रवार रात 9 बजे हबीबगंज आएगी|

पुणे - हबीबगंज - पुणे साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस
ट्रेन न. 22172 - 6 अक्टूबर प्रत्येक शनिवार को हबीबगंज से शाम 17:25 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:20 पर पुणे पहुंचेगी| वापसी में ट्रेन न. 22171 उसी दिन पुणे से दोपहर 15:15 पर रवाना होकर सोमवार सुबह 4:45 बजे हबीबगंज आएगी|

हजूर साहिब नांदेड़ - जम्मू तवी हमसफ़र एक्सप्रेस
ट्रेन न. 12751 - 12 अक्टूबर प्रत्येक शुक्रवार को नांदेड़ से सुबह 10:30 पर रवाना होगी और अगले दिन रात 23:30 पर जम्मू पहुंचेगी| बापसी में ट्रेन न. 12752 प्रत्येक रविवार सुबह 07:25 पर रवाना होकर सोमवार रात्रि 20:45 बजे नांदेड आएगी| यह ट्रेन नई दिल्ली, ग्वालियर, झाँसी और भोपाल रूट पर चलेगी|

उदयपुर सिटी - पाटलिपुत्र हमसफ़र एक्सप्रेस
ट्रेन न. 19669 - 10 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार को राजस्थान के उदयपुर सिटी से दोपहर 12:20 पर रवाना होगी और कोटा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ होते हुए अगले दिन रात 21:45 पर पाटलिपुत्र पहुंचेगी| वापसी में ट्रेन न. 19670 - 12 अक्टूबर से हर शुक्रवार रात 00:10 (गुरुवार रात्रि) बजकर पाटलिपुत्र से रवाना होकर शनिवार सुबह 08:20 बजे उदयपुर आएगी|

Related Post