सिंबा मूवी रिव्यु | जीरो नहीं हीरो है - सिंबा

Fri 28-Dec-2018 3:53 pm
सिंबा -- एक पूरा पैकेज है जिसमें उन्होंने एक्शन किया है, रोमांस किया है, हंसाया है और कुछ हद तक आंखें नाम की है.

मुंबई: ये महज संयोग है कि साल की पहली सुपरहिट फिल्म का सेहरा रणवीर सिंह के सर पर बंधा था और अब साल के आखिर में भी वो एक सुपरहिट देकर 2018 की विदाई शानदार तरीके से करने वाले है| रोहित शेट्टी सबसे आखिर में बैटिंग करने आए और चौके छक्कों की बारिश कर डाली| जी हां सिम्बा से साल का अंत काफी सुखद ढंग से होगा| सिम्बा एक बेहद ही मसालेदार और चतुर फिल्म है जिसको देखने में आपको काफी मजा आएगा|

सिम्बा की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर की है जिसकी दुनिया उसकी मुंह बोली बहन के बलात्कार के बाद हिल जाती है:--
फिल्म की कहानी पुलिस इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव (रणवीर सिंह) की है जो एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी है| जब उसका तबादला गोवा के मीरामार पुलिस चौकी में हो जाता है तो उसको यही सलाह मिलती है की वो वहा सब कुछ कर सकता है सिवाए वहां के बाहुबली और अवैध कारोबार में लिप्त दूर्वा रानाडे (सोनू सूद) को छेड़ने के अलावा| पुलिस चौकी के सामने ही शगुन (सारा अली खान) अपना टिफिन सर्विस चलाती है और जब भालेराव की निगाहें उससे मिलती है तो उसे पहली ही नजर में प्यार हो जाता है|

जब भालेराव की मुंह बोली बहन आकृति, रानाडे के दो भाइयों के ड्रग्स के धंधे के कारोबार को बेनकाब करने की कोशिश करती है लेकिन वो लोग उसके उसके बलात्कार करते हैं और आखिर में वह मर जाती है | इसके बाद भालेराव का जमीर जाग उठता है और वो इंसाफ की डगर पर निकल जाता है| जब उससे लगता है कि शायद उसकी मुंह बोली बहन को इंसाफ नसीब नहीं हो पायेगा तब वो एक चाल चलकर दुर्वा के दोनों भाइयों को एक पुलिस एनकाउंटर में सफाया कर देता| एसआईटी (SIT) का गठन होता है जिसकी जांच बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) करता है और आगे चल कर वो भालेराव को अदालत के सामने क्लीन चिट दे देता है|

रोहित शेट्टी ने बड़े ही संजीदे मुद्दे को अपनी फिल्म का विषय वस्तु बनाया है

सिम्बा एक पूरा पैकेज है रणवीर सिंह के लिए जिसमें उन्होंने एक्शन है, रोमांस है, हंसाया है और कुछ हद तक आंखें नाम की है| वह भालेराव के रूप में वो पूरी तरह से फिट हुए हैं| सपोर्टिंग रोल्स में आशुतोष राणा और सोनू सूद ने अपनी-अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है|

  • पर्दे पर : 28 दिसंबर 2018
  • डायरेक्टर : रोहित शेट्टी
  • संगीत : बादशाह, तनिष्क बागची
  • कलाकार : रणवीर सिंह, सारा अली खान, सोनू सूद, आशुतोष राणा, सिद्धार्थ जाधव
  • शैली : एक्शन-ड्रामा
  • यूजर रेटिंग: 3.5/5.0

कलाकार और उनके पात्र

  • रणवीर सिंह - एसीपी संग्राम "सिम्बा" भालेराव
  • सारा अली खान - शगुन साठे
  • अजय देवगन - डीसीपी बाजीराव सिंघम
  • सोनू सूद - दुर्वा रानाडे
  • अक्षय कुमार - वीर सोवरीवंशी
  • व्रजेश हिरजी
  • आशुतोष राणा - नित्यानंद मोहिले
  • सुचिता बंदेकर - श्रीमती मोहिले
  • सिद्धार्थ जाधव - संतोष तावड़े
  • अरुण नलवाडे
  • सुलभा आर्य
  • अश्विनी कालसेकर - मीरा शोरी
  • विजय पाटकर - कांस्टेबल रमेश केलकर
  • सौरभ गोखले - गौरव रानाडे
  • अशोक समर्थ - वकील
  • वैदेही परशुरामि - आकृती दवे
  • नेहा महाजन - काव्या
  • विजय पाटकर - आलोक बोरकर
  • नंदू माधव - आक़ुत के पिता
  • अरुण नलवाडे - वामन राव
  • उल्का गुप्ता - नंदिनी
  • अश्विनी कलकेसर - न्यायाधीश स्मिता पलुकर
  • गणेश यादव - वकील सावलकर
  • अनिल मांगे - पूरब
  • आरती कुलकर्णी - गुड फूड लेडी
  • साहिल जोशी - छोटू
  • विपिन शर्मा - कॉर्पोरेटर कैमरून
  • सौरभ गोखले - गौरव रानाडे
  • अमृत ​​सिंह - सदाशिव रानाडे
  • श्री स्वरा दुबे - दुर्वा की पत्नी
  • सरिता जोशी - दुर्वा की माँ
  • स्नेहा जोशी - लेडी कॉप गौरी
  • धीरज: रविजीत सिंह

Related Post