दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, 2.6 डिग्री तक गिरा पारा

Sat 29-Dec-2018 11:14 am
Images Courtesy: https://static.langimg.com/thumb/msid-67296186,width-400,resizemode-4/-.jpg
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। गिरता तापमान और घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा।

नई दिल्ली: ठंड से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को अब घने कोहरे की मार भी झेलनी होगी, घने कोहरे के दिनों में विजिबिलटी 200 मीटर से कम हो रही है| साथ ही जानलेवा स्मॉग भी राजधानी का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है|

शुक्रवार को तापमान 5 डिग्री तक गिर गया था, वहीँ शनिवार सुबह का तापमान 2.6 डिग्री था|
 
घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो रही है। इससे सुबह और रात को यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया है। वहीं, रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे दिल्ली के न्यूनतम तापमान के लुढ़कने की रफ्तार शनिवार को और तेज हो गई और आज की सुबह सीजन के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज हो गई है।

आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पालम में पारा 5 डिग्री तक दर्ज किया गया। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 दिसंबर तक ठंड और गलन बढ़ सकती है। वहीं, जनवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ बनने और हवा की दिशा बदलने के कारण मौसम साफ रह सकता है।

यह अनुमान सही होते ही आज (शनिवार) इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हो गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पालम का न्यूनतम तापमान 5, लोधी रोड का 4.3, आयानगर का 5.6 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के सफदरजंग और पालम मानक स्टेशनों पर शुक्रवार को 200 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई।