नई वैगनआर भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 4.19 लाख रुपए

Wed 23-Jan-2019 5:50 pm
6 नए कलर, 2 पेट्रोल इंजन ऑप्शन और 7 वैरिएंट में उपलब्ध है|

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने नई वैगनआर (WagonR) लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.19 लाख रुपए है। नई वैगनआर डायमेंशन के मामले में पुराने मॉडल से बड़ी है लेकिन ऊंचाई कुछ कम है।

नई वैगनआर पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट है। इसमें भारत में जल्द ही लागू होने वाले BNVSAP (भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम ) के अनुसार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.marutisuzuki.com/channels/arena/hatchbacks/wagonr ) या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर सिर्फ 11,000 रुपए में बुक किया जा सकता है। यह 6 नए कलर और 2 पेट्रोल इंजन ऑप्शन उपलब्ध होगी। यह 7 वैरिएंट में उपलब्ध है, पहली बार ZXi वैरिएंट में भी उपलब्ध है|

नई वैगनआर की लंबाई 3,655 mm, चौड़ाई 1,620 mm और ऊंचाई 1,675 mm है। यानी ये पुराने मॉडल से 56 mm ज्यादा लंबी, 130 mm ज्यादा चौड़ी है। लेकिन ऊंचाई के मामले में ये 25 mm छोटी है।

दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध

  • नई मारुति सुजुकी वैगनआर में दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। पहला इंजन पूरानी वैगनआर की तरह K10B 1.0 लीटर मोटर से लैस है जो 68PS की पावर और 90NM की टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है।
  • दूसरा इंजन ऑप्शन 1.2 लीटर पेट्रोल मोटर से लैस है जो स्विफ्ट और बलेनो में भी देखने को मिलता है यह 83PS का पावर और 113Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। दोनों में ही 5 स्पीड गियरबॉक्स और AMT ट्रांसमिशन मिलता है।
  • 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस LXi और VXi वैरिएंट में 13 इंच व्हील दिए गए हैं। वहीँ 1.2 लीटर से लैस VXi और ZXi वैरिएंट 14 इंच व्हील्स दिए गए हैं।

नई वैगनआर की कीमत सातों वैरिएंट के साथ

वैरिएंट कीमत* (लाख रु.)
LXi 1.0L 4.19
VXi 1.0L 4.68
VXi AGS 1.0L 5.16
VXi 1.2L 4.89
VXi AGS 1.2L 5.36
ZXi 1.2L 5.22
ZXi AGS 1.2L 5.69

*एक्स शो-रूम

Related Post