दुनिया में एक ऐसा देश है जिसकी आबादी है केवल 27

Thu 14-Feb-2019 1:27 pm
यह है दुनिया का सबसे छोटा देश, यहां रहते हैं केवल 27 लोग, जिसमे 16 पुरुष, 8 महिलाएं और तीन बच्चे

हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहाँ परिवार बड़ा होता है, अगर परिवार के लोग इकट्ठे हो जाएँ तो 40-50 लोग तो यूँ ही जुट जाते हैं|

लेकिन हम आपको बता रहे हैं एक खास देश के बारे में, जिसे सुनकर आप कुछ देर के लिए चौंक जायेंगे| जी हां हम बात करने जा रहे एक ऐसे देश की जहाँ की जनसँख्या 27 है| आप शायद गलत समझ रहे हैं कि जनसँख्या 27 हज़ार, लाख या करोड़ नहीं, महज 27 लोग ही रहते हैं इस देश में|

गौरतलब है कि हम बात कर रहें इंग्लैंड सफोल्क समुंद्रीतट से दस किलोमीटर दूर एक देश की जिसका नाम है सीलैंड। सीलैंड में केवल 27 लोग रहते हैं। इसे दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। हालांकि बाद में खाली कर दिया।

माइक्रो नेशन कहे जाने वाले सीलैंड पर 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के व्यक्ति ने खुद को राजा घोषित कर कब्जा किया था। रॉय बेट्स की मौत के बाद इस पर उनके बेटे माइकल का शासन है। आपको बता दें माइक्रो नेशन वे छोटे देश होते हैं, जिन्हें इंटरनेशनल मान्यता नहीं मिली होती। सीलैंड का क्षेत्रफल 4000 वर्ग मीटर यानी कि करीब 0.25 किलोमीटर है।

सीलैंड का क्षेत्रफल होने के कारण इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। ऐसे में जब पहली बार इंटरनेट के जरिए लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिए। इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली। गौरतलब है कि फेसबुक पर प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड के नाम से इस छोटे देश का एक पेज भी बना हुआ है, जिसे लगभग 92 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं अब इस छोटे देश की सैर पर अच्छे खासे टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं।

सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली है, इसलिए अभी भी वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है।

तथ्य और आंकड़े

क्षेत्रफल: 4,000 वर्ग मीटर
जनसंख्या: 27 (2002)
डिमॉन्स्ट्रेशन: सीलैंड
गठन की तारीख: 2 सितंबर 1967
मुद्रा: सीलैंड डॉलर; (USD के बराबर)

Related Post