टोटल धमाल मूवी रिव्यू - टोटल धमाल एक कॉमिडी फिल्म

Fri 22-Feb-2019 1:17 pm
टोटल धमाल पहले दिन कर सकती है बड़ा धमाका, 100 करोड़ है बजट...

मुंबई: अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' 22 फरवरी को रिलीज हो गई। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। करीब 17 साल बाद धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर के साथ वापसी कर रहीं हैं।

यह 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इसके प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया हैं।

फिल्म की कहानी

इस अडवेंचर और कॉमिडी फिल्म की कहानी 'गुड्डू' (अजय देवगन), 'पिंटू' (मनोज पाहवा) और 'जॉनी' (संजय मिश्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है| अचानक एक दिन पिंटू के हाथ करोड़ों का मोटा खजाना लगता है, गुड्डू और जॉनी को धोखा देकर पिंटू इस खजाने को कहीं छिपा देता है| कुछ समय बाद गुड्डू और जॉनी, पिंटू को ढूंढ तो लेते हैं लेकिन जब तक खजाने की जानकारी अविनाश (अनिल कपूर) और बिंदू (माधुरी दीक्षित), लल्लन (रितेश देशमुख) और झिंगुर (पितोबश त्रिपाठी) को मिल जाती है| इसी के साथ आदित्य (अरशद वारसी) और मानव (जावेद जाफरी) को भी खजाने की जानकारी मिल जाती है| सभी का मकसद लूट के इस खजाने को हासिल करना है। आखिर में यह खजाना किसको मिलता है अगर आप यह जानना चाहते हैं तो 'टोटल धमाल' देखने जाए।

डायरेक्शन: इंद्रकुमार ने कुछ नया करने की बजाए इस सीरीज की पहली फिल्म की कहानी को कुछ बदलाव के साथ कॉमिडी का तड़का लगाकर पेश किया है ।

कलाकार: अनिल कपूर,अजय देवगन,अरशद वारसी,संजय मिश्रा,रितेश देशमुख,माधुरी दीक्षित,जावेद जाफरी,जॉनी लीवर, बोमन ईरानी, ईशा गुप्ता, राजपाल यादव और आफताब शिवदासानी
निर्देशक: इंद्र कुमार
मूवी श्रेणी: कॉमिडी,ऐक्शन,अडवेंचर
रिलीज़ तारीख: 22 फ़रवरी 2019
अवधि: 2 घंटा 10 मिनट

Related Post