लोकसभा 2019 - एनडीए में बिहार की सीटों के लिए बंटवारा हुआ

Sun 17-Mar-2019 3:36 pm
भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीटें, शाहनवाज की सीट जेडीयू को...

पटना: भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीथ बंटवारे का एलान कर दिया है। भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया। गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।

2014 लोकसभा चुनाव में 22 सीट जीतने वाली भाजपा इस बार पटना साहिब, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, आरा समेत 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा ने गया, सीवान, वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, झंझारपुर, नवादा सीट अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के खाते में गई है।

खास बातें

  • भाजपा-जदयू 17-17 सीट और लोजपा 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी
  • भाजपा: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, प्रह्लादपुर, सारण, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, उजियारपुर, सासाराम और औरंगाबाद
  • जेडीयू: बाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, झंझारपुर, काराकाज, गया और जहांनाबाद
  • लोजपा: हाजीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और जमुई

शनिवार देर रात भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सीटों के बंटवारे पर मुहर लगी। इसके बाद रविवार की सुबह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इन सीटों पर बात हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई। इसके बाद ही सीटों का ऐलान किया गया।

जेडीयू को मिली भागलपुर सीट

इस लिस्ट में कुछ सीटों को लेकर हैरानी भी जताई जा रही है। इसमें पहला नाम आता है। भागलपुर सीट का। यह सीट पहले भारतीय जनता पार्टी (शाहनवाज हुसैन) के पास थी। लेकिन अब यह जेडीयू को मिली है। वहीं बीजेपी ने नवादा सीट एलजेपी को दी है। इस सीट से फिलहाल बीजेपी के गिरिराज सिंह सांसद हैं।

Related Post