रेलवे ने घोषित की होली के लिए स्पेशल ट्रेन

Sun 17-Mar-2019 6:10 pm
जानें कब-कब, कहां से कहां तक चलेंगी होली विशेष ट्रेनें...

नई दिल्ली: इस बार होली के खास मौके पर भारतीय रेलवे पूरी तरह से तैयार है जिससे आपको अपने घर पहुँचने में परिशानियां न हो। जो देश के अलग अलग हिस्सों में चलेगी उत्तर रेलवे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी लोगों को दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खास सेवा का फायदा उठा सके। जिनकी पूरी जानकारी और टिकट बुकिंग irctc.co.in पर की जा सकती है।

होली के लिए शुरू की गईं विशेष ट्रेनों की सूची...

04403/04404 बरौनी - नई दिल्ली - बरौनी

12 मार्च से इस रेल सेवा की शुरूआत हो गई है जो 22 मार्च तक चलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर हफ्ते मंगलवार और शुक्रवार को शाम 7.25 बजे ये ट्रेन चलेगी और अगले दिन बरौनी जंक्शन पर 7.45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बरौनी जंक्शन से ये ट्रेन बुधवार और शनिवार को शाम 9.35 पर चलेगी।

04051/04052 कामख्या - आनंद विहार - कामख्या

13 मार्च से 20 मार्च तक इस ट्रेन को चलाया जाएगा जिसकी सेवा हफ्ते में केवल एक दिन मिलेगी। बुधवार रात 11.45 बजे रवाना होकर ये ट्रेन शनिवार को कामख्या रेलवे स्टेशन से सुबह 5.35 पर वापसी करेगी।

04021/04022 पटना - आनंद विहार - पटना

16 मार्च से 23 मार्च के बीच चलने वाली ये ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन से हर शनिवार को 12.10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे पटना पहुंच जाएगी। इसके बाद पटना से ये ट्रेन उसी दिन शाम 7.35 पर रवाना हो जाएगी।

04923/04924 गोरखपुर - चंडीगढ़ - गोरखपुर

चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच ये रेल सेवा 14 मार्च से शुरू होगी और 21 मार्च यानि होली के दिन तक इसकी सेवा मिल सकेगी। हर गुरुवार रात 11.15 पर रवाना होकर ये ट्रेन अगले दिन गोरखपुर पहुंचेगी। वही गोरखपुर से शुक्रवार रात 10.10 बजे चलकर ये ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी।

04417/04418 पुणे - हजरत निजामुद्दीन - पुणे

होली स्पेशल ये 12 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी। ये ट्रेन हर मंगलवार हजरत निजामुद्दीन से रात 9.35 पर रवाना होगी और अगले दिन रात पुणे पहुंचेगी। जबकि पुणे से ये ट्रेन गुरुवार को शाम 5.15 पर रवाना होगी। ये ट्रेन हफ्ते में सिर्फ एक दिन ही चलेगी।

04205/04206 कोलकाता - लखनऊ - कोलकाता

होली स्पेशल ये ट्रेन 11 मार्च से 24 मार्च के बीच चलााई गई है जो लखनऊ रेलवे स्टेशन से हर सोमवार रात 11.45 बजे चलकर अगले दिन कोलकाता पहुंचेगी। और कोलकाता से मंगलवार को रवाना होगी।

04917/04918 कटिहार - फिरोजपुर कैंट - कटिहार जंक्शन

16 मार्च से फिरोज़पुर कैंट से इस ट्रेन सेवा की शुरूआत हो गई है। 23 मार्च तक आप इस रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। ये ट्रेन हर शनिवार सुबह 10.40 पर फिरोज़पुर से चलकर अगले दिन कटिहार पहुंचेगी।

Related Post