उपलब्धि / भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बना

Wed 27-Mar-2019 1:03 pm
भारत ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट मार गिराने की शक्ति प्राप्त की; पहले यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास थी…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष इतिहास में दर्ज करा लिया है। भारत ने तीन मिनट में अंतरिक्ष में एलईओ (LEO) सैटेलाइट को मार गिराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है। इससे पहले यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास थी|

कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने एसैट मिसाइल से 300 किमी की ऊंचाई पर लाइव सैटेलाइट मार गिराया|

प्रधानमंत्री ने कहा - “हमारी अंतरिक्ष क्षमता किसी के विरुद्ध नहीं है, हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध नहीं| अंतरिक्ष में भारत की प्रगति अहम है| देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा| अपने लोगों की कर्मठता और योग्यता पर पूरा भरोसा”

खास बातें...

  • भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बना।
  • कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है।
  • भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
  • इससे पहले सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन के पास थी ये शक्ति|
  • ये लक्ष्य 300 किलोमीटर दूर था।
  • मिशन 'शक्ति' के तहत ऑपरेश पूरा, सिर्फ 3 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन।
  • भारत में ही निर्मित ए सैट मिसाइल से मिली कामयाबी।

Related Post