ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

Fri 29-Mar-2019 9:09 am
Images Courtesy: amarujala.com
आठ लोगों की मौत, जबकि 31 लोग घायल इनमें 12 की हालत गंभीर..

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 12 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना रबूपुरा के पास हुई है।

ग्रेटर नोएडा के करीब रबुपुरा के पास शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा टकराई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को जेवर के कैलाश असपताल में भर्ती किया गया है|

जानकारी के मुताबिक, सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस आगरा से नोएडा आ रही थी। हादसे होते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण पहुंचे, जिन्होंने प्रशासन को हादसे की जानकारी दी|

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले बिना रिफ्लेक्टर के वाहन भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी जल्दी ही ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने का अभियान छेड़ने की बात कह रहे हैं।


Related Post