दस जून से नई दिल्ली - काठगोदाम शताब्दी की स्पीड होगी तेज

Tue 28-May-2019 6:40 am
दिल्ली से सुबह बीस मिनट बाद छूटेगी और शाम को भी बीस मिनट पहले पहुंचेगी…

नई दिल्ली: रेल प्रशासन द्वारा 12039/40 काठगोदाम - नई दिल्ली - काठगोदाम शताब्दी के समय दस जून से परिवर्तन किया जा रहा है|

ट्रैन नंबर 12040 नई दिल्ली - काठगोदाम शताब्दी दस जून से नई दिल्ली से सुबह छह बजे के स्थान पर छह: बजकर बीस मिनट पर प्रस्थान करेगी, और सात बजे गाज़ियाबाद पहुंचेगी और सात बजकर दो मिनट पर काठगोदाम के लिए रवाना होगी| अभी 6:44 पर गाज़ियाबाद आती है। मुरादाबाद से काठगोदाम तक समय कोई परिवर्तन नहीं होगा।

वहीँ वापसी में ट्रैन नंबर 12039 काठगोदाम - नई दिल्ली शताब्दी समय अनुसार दोपहर तीन बजकर पेंतीस मिनट पर ही चलेगी और मुरादाबाद तक पुराने समयानुसार ही अनुसार चलेगी। लेकिन गाजियाबाद रात्रि आठ बजकर तेईस के स्थान पर आठ बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी और नई दिल्ली आठ बजकर पचास मिनट पर पहुंचेगी, अभी 09:10 नई दिल्ली आती है।

Related Post