नरेंद्र मोदी 25 कैबिनेट मंत्रियों के दूसरी बार बनें प्रधानमंत्री

Thu 30-May-2019 11:22 pm
2014 में 46 मंत्रियों ने शपथ ली थी, इस बार 58, इनमें 19 नए चेहरे; 25 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री

नई दिल्ली: देश के सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरे नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने गुरवार लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर कमान संभाल ली। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हजारों लोगों व अनेक खास मेहमानों की मौजूदगी में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मोदी के साथ भाजपा नीत राजग मंत्रिपरिषषद में पीएम मोदी के अलावा कुल 57 मंत्री बनाए गए हैं। मप्र से नरेंद्र सिंह तोमर व थावरचंद गहलोत फिर कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, जबकि प्रहलाद पटेल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्यमंत्री बनाया गया है।

मोदी की टीम-2।0 में सबसे चमकता नाम अमित शाह का है, जो पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। उन्हें राजनाथ सिंह के बाद शपथ दिलाई गई। माना जा रहा है कि वह वित्त मंत्रालय की कमान संभाल सकते हैं। 2014 में कुल 45 मंत्रियों ने शपथ ली थी, इनमें 23 कैबिनेट, 10 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री व 12 राज्यमंत्री थे।

विशेषताएं:
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 71 हो गई थी
इस बार कुल 6 महिला मंत्री; उत्तर प्रदेश के ठाठ, मंत्री बने आठ
स्मृति (43) सबसे युवा, पासवान (72) सबसे उम्रदराज; पासवान को छोड़कर सभी मंत्री आजादी के बाद जन्मे
जेपी नड्डा मंत्री नहीं बने, उनके भाजपा अध्यक्ष बनने की संभावना; मेनका, राज्यवर्धन, सुरेश प्रभु, जयंत सिन्हा बाहर
जदयू ने मंत्री पद ठुकराया, नीतीश ने कहा- सांकेतिक तौर पर सरकार में शामिल होने का कोई मतलब नहीं था

मोदी मंत्रिमंडल एक नजर में...

कैबिनेट मंत्री ...

क्रमांक मंत्री संसदीय सीट विभाग
1 राजनाथ सिंह लखनऊ (उप्र) रक्षा मंत्रालय  
2 अमित शाह गांधी नगर (गुजरात) गृह मंत्रालय  
3 नितिन गडकरी नागपुर (महाराष्ट्र) परिवहन और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय  
4 डीवी सदानंद गौड़ा बेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक) रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय  
5 निर्मला सीतारमण राज्यसभा सदस्य वित्त और कॉरपोरेट मंत्रालय  
6 रामविलास पासवान चुनाव नहीं लड़ा उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय  
7 नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना (मप्र) कृषि मंत्रालय  
8 रविशंकर प्रसाद पटना साहिब (बिहार) कानून  
9 हरसिमरत कौर बादल बठिंडा (पंजाब) खाद्य प्रसंस्करण  
10 थावरचंद गहलोत राज्यसभा सदस्य सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता  
11 एस जयशंकर पूर्व विदेश सचिव विदेश मंत्री  
12 रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार (उत्तराखंड) मानव संसाधन  
13 अर्जुन मुंडा खूंटी (झारखंड) आदिवासी मामले  
14 स्मृति ईरानी अमेठी (उप्र) कपड़ा एवं महिला एवं बाल विकास  
15 हर्षवर्धन चांदनी चौक (दिल्ली) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  
16 प्रकाश जावड़ेकर राज्यसभा सदस्य पर्यावरण  
17 पीयूष गोयल राज्यसभा सदस्य रेलमंत्री  
18 धर्मेंद्र प्रधान राज्यसभा सदस्य पेट्रोलियम  
19 मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा सदस्य अल्पसंख्यक मामले  
20 प्रहलाद जोशी धारवाड़ (कर्नाटक) संसदीय कार्य  
21 महेंद्रनाथ पांडेय चंदौली (उप्र) कौशल विकास  
22 अरविंद सावंत मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र) उद्योग  
23 गिरिराज सिंह बेगूसराय (बिहार) पशु संवर्धन  
24 गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर (राजस्थान) जल शक्ति  

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)...

क्रमांक मंत्री संसदीय सीट विभाग
1 संतोष गंगवार बरेली (उप्र) श्रम  
2 राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव (हरियाणा) सांख्यिकी  
3 श्रीपद नाइक उत्तर गोवा (गोवा) आयुष  
4 जितेंद्र सिंह उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) पूर्वोत्तर विकास  
5 किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम युवा एवं खेल  
6 प्रहलाद पटेल दमोह (मप्र) संस्कृति एवं पर्यटन  
7 आरके सिंह आरा (बिहार) ऊर्जा  
8 हरदीप पुरी राज्यसभा सदस्य आवास  
9 मनसुख मांडविया राज्यसभा सदस्य जहाजरानी  

राज्य मंत्री....

क्रमांक मंत्री संसदीय सीट विभाग
1 फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला (मप्र) इस्पात  
2 अश्विनी चौबे बक्सर (बिहार) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  
3 अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर (राजस्थान) संसदीय मामले एवं उद्योग  
4 वीके सिंह गाजियाबाद (उप्र) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग  
5 कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद (हरियाणा) सामाजिक न्याय  
6 रावसाहेब दानवे जालना (महाराष्ट्र) उपभोक्ता मामल  
7 जी किशनरेड्डी सिकंदराबाद (तेलंगाना) गृह  
8 पुरुषोत्तम रुपाला राज्यसभा सदस्य कृषि  
9 रामदास आठवले राज्यसभा सदस्य सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता  
10 साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर (उप्र) ग्रामीण विकास  
11 बाबुल सुप्रियो आसनसोल (बंगाल) पर्यावरण  
12 संजीव बालियान मुजफ्फरनगर (उप्र) मत्स्य एवं पशु  
13 संजय धोत्रे अकोला, महाराष्ट्र मानव संसाधन विकास  
14 अनुराग ठाकुर हमीरपुर, हिमाचल वित्त, कॉरपोरेट कार्य  
15 सुरेश अंगड़ी बेलगाम, कर्नाटक रेलवे  
16 नित्यानंद राय उजियारपुर (बिहार) गृह मामले  
17 रतन लाल कटारिया अंबाला (हरियाणा) जल शक्ति, सामाजिक न्याय  
18 वी मुरलीधरन राज्यसभा सदस्य विदेश मामले, संसदीय कार्य  
19 रेणुका सिंह सरुता सरगुजा (छत्तीसगढ़) आदिवासी मामले  
20 सोम प्रकाश होशियारपुर (पंजाब) वाणिज्य एवं उद्योग  
21 रामेश्वर तेली डिब्रूगढ़ (असम) खाद्य प्रसंस्करण  
22 प्रताप चंद्र सारंगी बालासोर (ओडिशा) एमएसएमई, पशु संवर्धन  
23 कैलाश चौधरी बाड़मेर (राजस्थान) कृषि एवं कृषक विकास  
24 देबश्री चौधरी रायगंज (बंगाल) महिला एवं बाल विकास  

Related Post