सीने और पेट की जलन से छुटकारा पाने के उपाय

Fri 07-Jun-2019 5:27 pm
Images Courtesy: draxe.com
भूख की समस्या और पेट / सीने की जलन संबधित रोगों (एसिडिटी) के लिए घरेलु उपचार…

पेट / सीने में दर्द जलन या दर्द का सबसे बढ़ा कारण -- ख़राब खाना, ज्यादा मसाले वाला खाना और ज्यादा खाना है, खासतौर पर गर्मियों में यह समस्या बहुत ज्यादा होती है| जानिए इस समस्या से घरेलु उपचार द्वारा कैसे छुटकारा पाया जाये…

  • सीने की जलन को ठीक करने के लिए इलायची का प्रयोग सहायक सिद्ध होता है।
  • भूख की समस्या और पेट की जलन संबधित रोगों के उपचार में अश्वगंधा सहायक सिद्ध होती है।
  • पेट की जलन के उपचार के लिए लहसुन रामबाण का काम करता है।
  • मेथी के पत्ते पेट की जलन में सहायक सिद्ध होते हैं।
  • पानी में नींबू मिलाकर पियें, इससे भी सीने की जलन कम होती है।
  • ठन्डे दूध के सेवन से भी पेट को आराम मिलता है।
  • सौंफ एवं काले जीरे का काढ़ा जलन को दूर भगाता है, 1 चम्मच सौंफ एवं काले जीरे को पानी में गरम करके पियें।
  • चिरायता के प्रयोग से पेट की जलन और दस्त जैसी पेट की गड़बड़ियों को ठीक करने में सहायता मिलती है।
  • नींबू और शहद में अदरक का रस मिलाकर पीने से, पेट की जलन शांत में होती है।
  • एसिडिटी के उपचार के लिए चन्दन कई युगों से चली आ रही चिकित्सा प्रणाली है। चन्दन गैस से संबधित परेशानियों को ठंडक प्रदान करता है।
  • सौंफ भी पेट की जलन को ठीक करने में सहायक सिद्ध होती है। यह एक तरह की सौम्य रेचक होती है और शिशुओं और बच्चों की पाचन और एसिडिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी मदद करती है।
  • पुदीने के सेवन से सीने की जलन दूर होती।

Related Post