वैष्णो देवी के लिए चलेगी दूसरी वन्दे भारत एक्सप्रेस

Sat 29-Jun-2019 1:37 pm
नई दिल्ली से कटरा स्टेशन तक तीन स्टॉपेज होंगे, 8 घंटे में पहुंचेगी माता के दरबार…

नई दिल्ली: मां वैष्णो देवी यात्रा को और अधिक सुविधा जनक बनाने के लिए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा कटरा भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत तक चलाई जाएगी। ट्रेन महज 8 घंटे में इस सफर को पूरा करेगी जबकि अन्य ट्रेनें 11 से 12 घंटे लेती है। इसका ट्रायल जल्द ही इस रूट पर शुरू होने वाला है। भारतीय रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं।

अंबाला, लुधियाना व जम्मू तवी होंगे स्टापेज…

दिल्ली से कटरा स्टेशन तक के वंदे भारत एक्सप्रेस के इस रेल सफर में 3 स्टेशन पर स्टॉपेज दिए गए हैं। 'वंदे भारत' नई दिल्ली से चलने के बाद अंबाला जंक्शन, लुधियाना, जम्मू तवी होते हुए कटरा पहुंचेगी।

रेलवे मंत्रालय के प्लान के मुताबिक, 'वंदे भारत' सुबह 6 बजे नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के लिए रवाना होगी। इसके बाद सुबह 8.10 बजे अंबाला जंक्शन पहुंचेगी। 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 9.22 बजे लुधियाना पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद 9.24 बजे लुधियाना से चलकर 'वंदे भारत' 12.40 बजे जम्मू तवी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 2 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

वापसी भी 1 घंटे बाद ही ...

कटरा से वापसी में 'वंदे भारत' दोपहर 3 बजे कटरा स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी और देर रात 11 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन 4.18 मिनट पर जम्मू तवी स्टेशन, फिर शाम 7:36 मिनट पर लुधियाना, फिर रात 20:56 मिनट पर अंबाला स्टेशन पहुंचेगी।

अभी नई दिल्ली से वाराणसी चलती हैं पहली वंदेभारत…

देश की पहली और अभी तक की एक मात्र वंदेभारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी से संसदीय सीट वाराणसी के १५ फ़रवरी से चल रही है, और इसमें हमेशा वेटिंग रहती हैं|

Related Post