राजधानी के फैरो में वृद्धि के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव

Sat 14-Sep-2019 12:51 pm
चेन्नै सेन्ट्रल और बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस के साथ लोकमान्य तिलक - निजामुद्दीन वातानुकूलित के के समय में बदलाव...

झाँसी: यात्रियों की सुविधा हेतु मध्य रेलवे द्वारा छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनल से हज़रत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 22221/22222 राजधानी एक्सप्रेस के फैरो में वृद्धि की जा रही है। अभी तक यह ट्रैन सप्ताह में दो दिन चलती थी लेकिन 14 सितम्बर से सप्ताह में चार दिन चलेगी।

यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवाह को रवाना होती थी। अब यह प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

ट्रैन के समय सारणी और हाल्ट में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया। लेकिन फैरो की वृद्धि के कारण कुछ ट्रेनों का झाँसी, ग्वालियर और आगरा के समय में बदलाव किया जा रहा है।

12433 चेन्नै सेन्ट्रल - हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अब झाँसी में 05:15 के स्थान पर 05:25 पर आएगी और 5:30 पर ग्वालियर के लिए रवाना होगी। ग्वालियर 6:30 के स्थान अब 6:40 पर आएगी वहीँ आगरा छावनी 07:45 की जगह 07:55 पर आएगी।

नोट: कृपा यात्रा से पहले रेलवे पूछताछ 139 पर फ़ोन करके जानकारी प्राप्त करें...

12441 बिलासपुर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब झाँसी में 05:15 के स्थान पर 05:25 पर आएगी और 5:30 पर ग्वालियर के लिए रवाना होगी। ग्वालियर 6:30 के स्थान अब 6:40 पर आएगी।

22109 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई - हज़रत निजामुद्दीन वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्स्प्रेस अब झाँसी में 05:15 के स्थान पर 05:25 पर आएगी और 5:30 पर ग्वालियर के लिए रवाना होगी। ग्वालियर 6:30 के स्थान अब 6:40 पर आएगी वहीँ आगरा छावनी 07:45 की जगह 07:55 पर आएगी।

Related Post