भारत ने पारी और 137 रन से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज में 2-0 की बढ़त

Sun 13-Oct-2019 3:50 pm
दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे…

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है।

पुणे में खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन ही भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दे दी।

इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

इसी के साथ भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। उसने ऑस्ट्रेलिया के 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय टीम ने 2013 से अब तक धोनी-विराट और रहाणे की कप्तानी में लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीता है।

इसके अलावा विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विराट अब टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट ने अपनी कप्तानी में 13वीं सीरीज जीती है वहीं धोनी ने 12 और सौरव गांगुली ने 9 सीरीज में जीत दर्ज की थी।

संक्षिप्त स्कोर
भारत 601 for 5 पारी घोषित (कोहली 254*, मयंक 108, रबाडा 3-93) ने दक्षिण अफ्रीका 275 (महाराज 72, आश्विन 4-69, उमेश 3-37) and 189 (एल्गर 48, उमेश 3-22, जडेजा 3-52) को पारी और 137 रनों से हराया

Related Post