12 मई से ट्रेन चलाने की तैयारी

Mon 11-May-2020 11:39 am
आज शाम 4 बजे से IRCTC पर होगी बुकिंग, शुरू में 15 जोड़ी ट्रेन चलाई जाएँगी...

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। शुरू में 15 जोड़ी ट्रेन ही चलाई जाएँगी, बाद में इसे और बढ़ाने की तैयारी है। ये सभी ट्रेन स्पेशल ट्रेन होंगी जिन्हें नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस योजना के तहत दिल्ली से 15 शहरों के लिए ट्रेन चलेंगी।

पीयूष गोयल ने ट्वीट में लिखा है, रेलवे बारी-बारी से पैसेंजर ट्रेन चलाने के बारे में सोच रहा है। इसे 12 मई से शुरू किया जा सकता है। शुरू में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होंगी और देश के अलग-अलग स्टेशनों तक जाएंगी। स्पेशल ट्रेन की बुकिंग 11 मई दिन सोमवार से 4 बजे शाम से शुरू होगी।

सभी ट्रेनें वातानुकूलित होंगी। यात्रा किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा। डायनेमिक फेयर भी लागू किया जा सकता है। कन्फर्म टिकट पर यात्रा हो सकेगी। तत्काल टिकट नहीं मिलेंगे। बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे। ट्रेनों में पैंट्री नहीं होगी।

मास्क के बिना प्रवेश नहीं...

फेस मास्क पहने बगैर प्लेटफार्म पर यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। थर्मल स्कैनर से चेकिंग के बाद ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी। किसी तरह का लक्षण पाए जाने पर यात्रा नहीं कर पाएंगे।

इन रूटों पर चलाई जाएँगी ट्रेनें ...

  • नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - अगरतला - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - हावड़ा - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - पटना - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - बिलासपुर - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - रांची - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - भुवनेश्वर - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - सिकंदराबाद - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - बंगलूरू - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - चेन्नई - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - तिरुअनंतपुरम - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - मडगांव - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - मुंबई सेंट्रल - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - अहमदाबाद - नई दिल्ली
  • नई दिल्ली - जम्मूतवी - नई दिल्ली

Related Post