भारत के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन

Sun 21-May-2023 1:06 pm
भारतीय रेल नेटवर्क वर्ल्ड का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है

भारत में करोड़ों यात्री रोजना यात्रा के लिए भारतीय रेलवे का प्रयोग करते हैं। चाहे ऑफिस जाना हो, अपने घर या रिश्तेदारों के यहाँ जाना हो। भारतीय रेल नेटवर्क वर्ल्ड का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और एक ही संस्था रेल मंत्रालय द्वार संचालित होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।

नंबर 10 पर है आता है ऑरेंज सिटी के नाम से मशहूर नागपुर जंक्शन, जिसका कोड NGP है। ये स्टेशन सेंट्रल रेलवे जोन के द्वार ऑपरेट किया जाता है। नागपुर में टोटल 8 प्लेटफॉर्म हैं और यहाँ से 13 ट्रैक निकलते हैं। यहाँ पर 225 से ज्यादा ट्रेन हॉल्ट लेती हैं, जबकि लगभग 20 ट्रेन यहाँ से शुरू होती हैं और टर्मिनेट होती हैं। यहाँ से रोजाना 185000 से ज्यादा पैसेंजर यात्रा करते हैं।

नंबर 9 पर है उत्तर-प्रदेश का पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, जिसका कोड DDU है। इसका पुराना नाम मुगलसराय जंक्शन था। ये स्टेशन ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन के द्वारा ऑपरेट किया जाता है। दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर टोटल 8 प्लेटफॉर्म हैं और यहाँ से 23 ट्रैक निकलते हैं। यहाँ पर 325 से ज्यादा ट्रेन हाल्ट लेती हैं, जबकि लगभग 15 ट्रेन यहाँ से शुरू होती है और टर्मिनेट होती है। यहाँ से प्रतिदिन 3 लाख से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं।

नंबर 8 पर है महाराष्ट्र का कल्याण जंक्शन, जिसका कोड KYN है। ये स्टेशन सेंट्रल रेलवे जोन के द्वार ऑपरेट किया जाता है। कल्याण जंक्शन में टोटल 8 प्लेटफॉर्म हैं और यहाँ से 9 ट्रैक निकलते हैं। यहाँ पर 600 से ज्यादा ट्रेन हाल्ट लेती हैं, जबकि लगभग 100 से ज्यादा ट्रेन यहाँ से शुरू होती हैं और टर्मिनेट होती हैं, और इनमे से 300 से ज्यादा ट्रेन लंबी दूरी की है, अन्य ट्रेन लोकल/ईएमयू है। बात यात्रियों की करें तो यहाँ से 3 लाख 50 हजार से ज्यादा यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।

नंबर 7 पर है भारत की राजधानी का मुख्य स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, जिसका कोड NDLS है। ये स्टेशन उत्तर रेलवे जोन के द्वारा संचालित किया जाता है। नई दिल्ली, भारतीय रेलवे का हेड क्वार्टर भी है। नई दिल्ली में टोटल 16 प्लेटफॉर्म हैं और यहाँ से 18 ट्रैक निकलते हैं। यहाँ पर 150 से ज्यादा ट्रेन हाल्ट लेती हैं। इनसे लगभग 100 ट्रेनें लंबी दूरी की है, जबकि 100 से ज्यादा ट्रेन यहाँ से ओरिजिनेटिंग और टर्मिनेट होती हैं। बात यात्रियों की करें तो यहाँ से प्रतिदिन 5 लाख से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं।

नंबर 6 पर है दक्षिण भारत का पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन यानि की चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, जिसका कोड है MAS। ये स्टेशन दक्षिण रेलवे जोन के द्वारा ऑपरेट किया जाता है। चेन्नई सेंट्रल में टोटल 17 प्लेटफॉर्म हैं जिसमें से 5 प्लेटफॉर्म चेन्नई सबअर्बन टर्मिनल के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यहाँ से 17 ट्रैक निकलते हैं। ट्रेन की बात करें तो यहाँ पर लगभग 20 ट्रेन रुकती हैं। लेकिन यहाँ से 70 से ज्यादा ट्रेन शुरू या खत्म होती है। यहाँ से 6 लाख 50 हजार से ज्यादा यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।

नंबर 5 पर है भारत की राजधानी का दूसरा मुख्य स्टेशन पुरानी दिल्ली स्टेशन या दिल्ली जंक्शन, जिसका कोड DLI है। ये स्टेशन उत्तर रेलवे जोन के द्वारा संचालित किया जाता है। पुरानी दिल्ली में टोटल 16 प्लेटफॉर्म हैं और यहाँ से 18 ट्रैक निकलते हैं। यहाँ पर लगभग 75 ट्रेन हाल्ट लेती हैं जबकि 100 से ज्यादा ट्रेन यहाँ से शुरू होती हैं और टर्मिनेट होती है। यहाँ से 8 लाख 50 हज़ार से ज्यादा यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।

नंबर 4 पर है कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, जिसका कोड CNB है। ये स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे जोन के द्वारा संचालित किया जाता है। कानपुर में टोटल 10 प्लेटफॉर्म हैं और यहां से 28 ट्रैक निकलते हैं। यहां पर 350 से ज्यादा ट्रेन हाल्ट लेती हैं जबकि लगभग 50 ट्रेन यहां से शुरू होती हैं और टर्मिनेट होती है। यहां से प्रतिदिन 10 लाख से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं।

अगले 2 स्टेशन पश्चिम बंगाल के कोलकाता से हैं, इनमे नंबर 3 पर है हावड़ा जंक्शन, जिसका कोड HWH है। ये स्टेशन रेलवे के पूर्व जोन के द्वारा ऑपरेट किया जाता है। हावड़ा में टोटल 23 प्लेटफॉर्म हैं और यहां से 25 ट्रैक निकलते हैं। ये एक टर्मिनल स्टेशन है यहां से लगभाग 350 ट्रेन शुरू होती है और इतनी ही ट्रेन टर्मिनेट होती है। इनमें लंबी दूरी की ट्रेन और लोकल/ईएमयू हैं भी शामिल हैं। यहां से 10 लाख से ज्यादा यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।

नंबर 2 पर है कोलकाता का ही दूसरा स्टेशन सियालदह, जिसका कोड SDAH है। ये स्टेशन रेलवे के पूर्व जोन के द्वारा ऑपरेट किया जाता है। सियालदह में टोटल 21 प्लेटफॉर्म हैं और यहां से 28 ट्रैक निकलते हैं। ये भी एक टर्मिनल स्टेशन है। यहां से लगभग 360 ट्रेन शुरू होती है और इतनी ही ट्रेन टर्मिनेट होती है। इनमें लंबी दूरी की ट्रेन और लोकल/ईएमयू हैं भी शामिल हैं। यहां से प्रतिदिन 12 लाख से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं।

अब बात करते हैं नंबर 1 की, जी हां नंबर वन 1 है स्टेशन मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन, जिसका कोड CSMT है। इस स्टेशन को विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता है। यह स्टेशन रेलवे के सेंट्रल जोन के द्वारा ऑपरेट किया जाता है। यह सेंट्रल जोन का हेड क्वार्टर भी है। विक्टोरिया स्टेशन में टोटल 18 प्लेटफॉर्म हैं और यहां से 40 ट्रैक निकलते हैं। यहां से लगभग 650 ट्रेन शुरू होती है और इतनी ही ट्रेन टर्मिनेट होती है। इनमे 50 से ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेन हैं। बात यात्रियों की करें तो यहां से 14 लाख से ज्यादा यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं

#busieststation
#top10station
#top10
#railway
#trains
#indianrailway

Related Post