कनाडा में भारतीय रेस्तरां में धमाका, 15 लोग घायल

Fri 25-May-2018 11:34 am
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.30 बजे हुआ। माना जा रहा है कि यह IED ब्लास्ट था।

टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर में एक भारतीय रेस्तरां में धमाका हुआ है। यह धमाका मिसीसॉगा के बॉम्बे भेल रेस्तरां में गुरुवार को हुआ। बताया जा रहा है कि करीब 15 लोग इस विस्फोट में घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पील रीजनल पैरामेडिक सर्विस ने ट्वीट में बताया है कि 3 लोगों की हालत गंभीर है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.30 बजे हुआ। माना जा रहा है कि यह IED ब्लास्ट था।

स्थानीय पुलिस ने दो लोगों पर इस ब्लास्ट को अंजाम देने का शक जताया है। बता दें कि यह ब्लास्ट ऐसे समय में हुआ है, जब एक महीने पहले ही टोरंटो में एक ड्राइवर ने अपनी वैन भीड़ पर चढ़ा दी थी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 15 घायल हो गए थे।

Related Post