ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का 27 को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Sat 26-May-2018 4:15 pm
Images Courtesy: Amar Uajla
दिल्ली के जाम से छुटकारा, आसान होगा सफर; ड्रिप सिंचाई वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे

नई दिल्ली: प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यानि रविवार 27 मई 2018 को सोनीपत से पलवल के बीच 135 किमी लम्बे ईस्टर्न पेरिफेरल का उद्घाटन करेंगे|

इसके बाद कई राज्यों के वाहनों को दिल्ली में एंट्री की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम होगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अब लोगों को दिल्ली में एंट्री करने की जरूरत नहीं रहेगी।

वाहन चालक जैसे ही एक्सप्रेस-वे से एग्जिट करेगा, तभी चालान का शुल्क अदा करना होगा।

यह हैं एग्जिट पॉइंट:
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां में
- दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई में
- दिल्ली-हापुड़ मार्ग पर डासना में
- गाजियाबाद-अलीगढ़ मार्ग पर बील अकबरपुर में
- कसाना-बुलंदशहर मार्ग पर सिरसा गांव के निकट
- अटाली-चेनसा मार्ग पर मौजपुर में
- दिल्ली-आगरा मार्ग पर पलवल में

एक्सप्रेस-वे के खास तथ्य
लंबाई  - 135 किमी
बड़े पुल  - 04
छोटे पुल  - 46
रेल ब्रिज - 08
इंटरचेंज - 07
फ्लाईओवर - 03

वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के साथ मिलकर यह दिल्ली के चारों तरफ रिंग रोड बन जाएगा। दिल्ली मे प्रदूषण के अलावा आसपास के राज्यों के वाहनों का बोझ कम होगा।