बिहार, झारखंड में जबर्दस्त आंधी से से 30 की मौत

Tue 29-May-2018 10:51 am
आंधी-तूफान से बिहार में कुल 17 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, झारखंड में 13 लोग की|

पटना/रांची: भीषण गर्मी के बीच सोमवार शाम को आए आंधी-तूफान के कारण बिहार और झारखंड में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंधी-तूफान से बिहार में कुल 17 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, झारखंड में 13 लोग काल के गाल में समा गए।

बिहार में आंधी-पानी, बिजली और दीवार गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। यहां सबसे ज्यादा नुकसान औरंगाबाद में हुआ है जहां 5 लोग आंधी-पानी की चपेट में आ गए। इसके अलावा कटिहार, नवादा, मुंगेर और रोहतास में भी जानमाल के नुकसान की खबरें है।

वहीं, झारखंड में 13 लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।