बैकफुट पर भाजपा, उप चुनाव में मिली करारी मात

Thu 31-May-2018 4:11 pm
लोकसभा की चार सीटों में से सिर्फ एक सीट जीती भारतीय जनता पार्टी; 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में इस साल तीसरा उपचुनाव हारी

नई दिल्ली: देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में विपक्षी दलों के महागठबंधन ने भाजपा को करारी मात दी है।

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नुरपूर विधानसभा सीट पर अखिलेश-मायावती-अजीत चौधरी की तिकड़ी मोदी और योगी पर हावी रही है। वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने जेडीयू-भाजपा गठबंधन से जोकीहाट विधानसभा सीट छीन ली। ऐसा ही भाजपा का झारखंड में भी हुआ|

कर्नाटक की आरआर नगर सीट भी हारी भाजपा
राजराजेश्वरी नगर में कांग्रेस प्रत्याशी मुनिरत्न ने भाजपा कैंडिडेट मुनिराजू गौड़ा को 41,162 वोटों से हरा दिया।

चारों लोकसभा सीटों स्थिति

सीट इस बार नतीजे पिछली बार कौन जीता
कैराना जीतीं: तबस्सुम हसन, रालोद हुकुम सिंह, भाजपा
पालघर जीते:राजेंद्र गावित, भाजपा चिंतामण वनगा, भाजपा
भंडारा-गोंदिया जीते:मधुकर कुकड़े, एनसीपी नाना पटोले, भाजपा
नगालैंड आगे:तोखेयो येपथोमी, एनडीपीपी नेफ्यू रियो, एनडीपीपी

10 विधानसभा सीटों पर कौन जीता था और इस बार के नतीजे

सीट इस बार नतीजे पिछली बार कौन जीता
जोकीहाट, बिहार जीते: शाहनवाज आलम, राजद सरफराज आलम, जदयू
गोमिया, झारखंड जीतीं: बबीता देवी, झामुमो योगेन्द्र प्रसाद, झामुमो
सिल्ली, झारखंड जीतीं: सीमा महतो, झामुमो अमित महतो, झामुमो
चेंगन्नूर, केरल आगे:सजी चेरियन, सीपीएम रामचंद्रन नायर, सीपीएम
पलूस कडेगांव, महाराष्ट्र जीते: विश्वजीत कदम, कांग्रेस पतंगराव कदम, कांग्रेस
नूरपुर, उत्तर प्रदेश जीते: नईमुल हसन, सपा लोकेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा
महेशतला, प.बंगाल जीते: दुलाल दास, टीएमसी कस्तूरी दास, टीएमसी
थराली, उत्तराखंड जीतीं: मुन्नी देवी, भाजपा मगन लाल शाह, भाजपा
शाहकोट, पंजाब जीते:हरदेव सिंह, कांग्रेस अजीत सिंह कोहर, अकाली दल
अंपाती, मेघालय जीतीं: मियानी डी शीरा, कांग्रेस मुकुल संगमा, कांग्रेस

Related Post