कीवी फल रोजाना खाने के फायदे

Mon 13-Aug-2018 2:00 pm
कीवी में पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, तांबा, विटामिन के, कोलाइन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होते हैं|

कीवी एक हल्के भूरे रंग का चीकू सा दिखने वाला रोएँदार पहाड़ी फल है| सबसे पहले चीन में इसे उगाया जाता था, उसके बाद यह न्यूज़ीलैंड पहुँचा और आज विश्व भर में इसकी कई किस्में हैं। कीवी में पोषक तत्वों का खज़ाना होता है। मुख्यतः कीवी में फाइबर, विटामिन सी और विटामिन ई, केरोटिनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो कि हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी हैं। इसके अलावा केवी में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं।

भारत फ्रूट मार्केट में अब कीवी काफी फेमस हो गए हैं खासतौर पर जब से डॉक्टर्स ने डेंगू के मरीजों के लिए इन्हें खाना फायदेमंद बताया है।

जानिए कीवी खाने के अचूक फायदे

अस्थमा में होता है फायदा
कीवी में विटमिन सी और ऐंटी ऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना कीवी खाने से अस्थमा के लक्षणों में भी सुधार आता है क्योंकि इसे खाने से फेफड़ों संबंधी समस्या से काफी आराम मिलता है|

रोग प्रतिरोधी क्षमता
विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा कीवी में ज्यादा होने के कारण इस से रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती है। शारीरिक कमजोरी को दूर कर के दिन भर की थकान को मिटाने का भी एक अद्भुत इलाज है कीवी और साथ ही ये स्फूर्ति बनाए रखता है, इसलिए इसे नाश्ते में ओट्स इत्यादि के साथ खाना लाभदायी होता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी हमारे शरीर की आयरन सोखने में मदद करता है और यही कारण है कि अनीमिया के मरीजों के लिए कीवी एक उत्तम फल है। कीवी खाने से आपका शरीर आइरन को ठीक से पचा पाता है क्योंकि इसमें कई तरह के फाइटोकेमिकल्स और विटमिन सी होते हैं। इस वजह से जिन्हें एनीमिया है, उन्हें कीवी किसी न किसी रूप में जरूर लेना चाहिए।

गर्भावस्था में फायदेमंद
कीवी में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए कीवी जैसा अद्भुत फल गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है| गर्भावस्था में कीवी के सेवन से बच्चे के दिमाग़ के विकास में बहुत फायदा मिल सकता है।

ह्रदय रोग में लाभ
कीवी में मौजूद फाइबर और पोटैशियम दिल की बीमारियों को हमसे दूर रखते हैं, ह्रदय रोग में जब मरीज़ कम सोडियम लेने के साथ अपनी पोटैशियम लेने की आदत को बढ़ा लेता है, तो इस से बीमारी बढ़ने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा कीवी बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी सहायक है तथा ये अच्छे कोलेस्ट्रोल को बनाता है और कोलेस्ट्रोल से होने वाली दिल की बीमारी का ख़तरा भी कम करता है। कीवी के नियमित सेवन से खून में ट्राय ग्लिसरोइड की मात्रा घटती है और इस से शरीर में चर्बी जमने पर रोक लगती है तथा खून में थक्का जमने का ख़तरा भी कम होता जाता है|

कीवी से बढ़ती है इम्यूनिटी
कीवी खाने से आप बदलते मौसम से होनेवाले इंफेक्शन से बच सकते हैं| जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनके लिए यह फल काफी फायदेमंद रहता है। आमतौर पर होने वाली पेट की छोटी मोटी बीमारियों के लिए तो कीवी मानो राम बाण इलाज है, जैसे की इस से पेटदर्द, दस्त,, बवासीर वगेरह से भी आराम मिलता है। साथ ही इसका रेशा यानि फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करते रहने में मदद करता है, और कब्ज़ के मरीज़ों के लिए तो कीवी अमृत समान है।

डायबीटीज रहता है कंट्रोल
कीवी में ऐसे गुण होते हैं जिनसे ऐडिपोज टिशू संबंधी रोगों की भी रोकथाम हो पाती है। कीवी से खून में गलूकोज का स्तर नहीं बढ़ता और इसी कारण से कीवी का सेवन डायबिटीज, दिल के रोग और वज़न कम करने में बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़े: संतरा / नारंगी फल के फायदे

कैंसर से लड़ने में मिलती मदद
कीवी में डीएनए संबंधित समस्याओं के उपचार में कारगर पाए गए तत्व भी मिलते हैं। इस वजह से इनका कई तरह के कैंसर से लड़ने के लिए अपनाए जाते पारंपरिक चीनी उपचार में काफी इस्तेमाल होता है।

आंखों की रोशनी होती है तेज
कीवी में फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं। इसलिए रोजाना एक कीवी लेने से आपकी आंखें स्वस्थ बनी रहती हैं।

अनिद्रा की समस्या दूर होती है
सिरोटॉनिन का एक अच्छा स्रोत होने के कारण कीवी खाने से नींद भी काफी अच्छी आती है। अगर आपको नींद न आने जैसी समस्या है तो इन्हें शाम के समय खाना काफी लाभदायक रहता है।

कीवी से मिलेगी निखरी त्वचा
विटमिन ई से भरपूर होने की वजह से कीवी का इस्तेमाल हेल्थी स्किन पाने के लिए भी किया जाता है। इससे झुर्रियों की समस्या दूर होती है और आपको बेदाग त्वचा मिलती है और हम जवान बने रहते हैं| इस से बीमारियों के अलावा तनाव भी दूर होता है मुहांसे, सर्दी ज़ुकाम जैसी छोटी मोती तकलीफों से भी निजात मिलती है

अस्थि रोगों एवं जोड़ों के दर्द में आराम
पोटैशियम नामक तत्व जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है, वो भी कीवी में मौजूद है और इसीलिए इसे महिलाओं में ढलती उम्र में होने वाले अस्थिरोग ओस्टियोपोरोसिस के लिए फायदेमंद माना गया है। साथ ही जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं के होने पर भी कीवी का उपयोग करने से बड़ा आराम मिलता है।

एक औसत साइज़ के कीवी में

तत्व मात्रा
कैलोरी42
प्रोटीन0.8 ग्राम
फैट0.4 ग्राम
रेशा2.1 ग्राम
विटामिन सी64 मिलीग्राम
विटामिन ए3 माइक्रोग्राम
लोहा.2 मिलीग्राम
पोटैशियम252 मिलीग्राम
फ़ोलेट17 माइक्रोग्राम

Related Post