आप ने दिल्ली की 7 में से 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

Sat 02-Mar-2019 5:20 pm
आप ने गठबंधन की पूरी कोशिश की, लेकिन कांग्रेस इसके पक्ष में नहीं...

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली में सभी 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आप नेता गोपाल राय ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ। उन्होंने 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया।

आप लगातार दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर जोर दे रही थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों एक सभा में कहा था कि अगर आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ती है, तो इसका फायदा भाजपा को होगा। उन्होंने बताया था कि उनकी पार्टी की ओर से कांग्रेस के साथ गठबंधन की पूरी कोशिश की गई, लेकिन वह इसके पक्ष में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था, कांग्रेस दिल्ली और उप्र में भाजपा को जिताना चाहती है।

वहीँ शीला दीक्षित ने कहा- कांग्रेस का कोई नेता दिल्ली में आप के साथ गठबंधन से सहमत नहीं|

2019 लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आप के उम्मीदवार

नई दिल्ली - ब्रजेश गोयल
चांदनी चौक - पंकज गुप्ता
पूर्वी दिल्ली - आतिशी
दक्षिण दिल्ली - राघव चड्डा
नॉर्थ वेस्ट - घुघन सिंह
नॉर्थ ईस्ट - दिलीप पांडे

Related Post