पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी

Thu 11-Apr-2019 11:06 am
कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायत, 10 बजे तक बिहार में 13.73 फीसद मतदान...

नई दिल्ली: लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व शुरू हो चुका है। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला आम मतदाता करेंगे। कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका फैसला 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता करेंगे। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता, 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

खास बातें...

आज से 19 मई तक 7 चरण में लोकसभा चुनाव, हर हफ्ते वोटिंग
पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों पर मतदान
ऐसी 35 सीटों पर भी वोटिंग, जहां तीन से चार मुख्य दलों के प्रत्याशी आमने-सामने
आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम विधानसभा की सभी सीटों पर पहले चरण में ही मतदान

हाइलाइट्स...

  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.12%, मिजोरम में 17.5%, छत्तीसगढ़ में 10.2% और मणिपुर में 15.6% मतदान हुआ।
  • लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक तेलंगाना में 10.06%, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 5.83%, असम में 10.2%, अरुणाचल प्रदेश में 13.3% और लक्षद्वीप में 9.83% मतदान हुआ।
  • लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक बिजनौर में 11.40%, मेरठ में 11%, बागपत में 10.19%, गाजियाबाद में 11% और गौतमबुद्ध नगर में 10.70% मतदान हुआ।
  • लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक सहारनपुर में 13.08%, कैराना में 11 % और मुजफ्फनगर में 12% मतदान हुआ।
  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। अभी तक 20% प्रतिशत ज्यादा वोटिंग
  • नागालैंड लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान।
  • जम्मू-कश्मीर में सुबह 9 बजे तक 14.5 प्रतिशत मतदान।
  • कुन्नूर में टीडीपी नेता ने वोटर्स को 500-500 रुपए के नोट बांटे|

Related Post