कोरानावायरस अपडेट: अब तक 270 केस, महाराष्ट्र में आज 11 नए मामले सामने आए

Sat 21-Mar-2020 12:54 pm
Images Courtesy: bhaskar.com
कोरानावायरस का मध्यप्रदेश में भी प्रवेश, जबलपुर में 4 संक्रमित मिले, जर्मनी और दुबई से लौटे थे...

नई दिल्ली: कोरोनावायरस का संक्रमण देश में गंभीर होता जा रहा है। महाराष्ट्र में शनिवार को 11 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में 63 और देशभर में 270 संक्रमित हैं। इस बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा है कि प्रदेश में आईटी कंपनियां अपने ऑफिस बंद करने को तैयार हैं। उन्होंने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत देने पर सहमति जताई है।

राजस्थान में सामने आए छह नए मामले…

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 42 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि छह में से पांच लोग उस निजी अस्पताल के कर्मी हैं जहां एक चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।

गुजरात में एक और व्यक्ति संक्रमित…

गुजरात में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा में एक और मरीज की पुष्टि…

नोएडा के सेक्टर 74 स्थित एक सोसायटी में एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। नोएडा के डीएम बीएन सिंह ने आज से 23 मार्च तक सोसाइटी परिसर को सील करने का आदेश दिया। लोगों को अपने घरों में ही रहने का आदेश दिया गया है।

राष्ट्रपति का भी टेस्ट होगा…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी आज कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। दरअसल, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट की मेजबानी की थी, जिसमें कोरोना संदिग्ध सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। इससे पहले दुष्यंत सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे, जो पॉजिटिव पाई गई हैं। राष्ट्रपति ने अपने सभी नियमित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।