छुहारे (खजूर) खाने के फायदे, क्या आप‍को पता है?

Mon 26-Nov-2018 10:52 am
छुहारे खाने से जड़ से खत्म हो जाते है यह रोग, पढ़ना न भूलें

खजूर एक एैसा ड्राई फ्रूट्स (मेवा) है जो अकेले ही आपके शरीर को उर्जा देता है।

छुहारा और खजूर एक ही पेड़ से उत्पन्न होते हैं। दोनों की एक ही तासीर गर्म होती है और दोनों शरीर को मजबूत बनाने में बहुत अच्छी भूमिका निभाते हैं।

गर्म तासीर होने के कारण ही सर्दियों में तो इसकी उपयोगिता और ज्यादा अधिक हो जाती है। पौष्टिकता से भरपूर छुहारा गर्म होता है इसलिए इसकी उपयोगिता सर्दियों में बढ़ जाती है। वैसे इसका सेवन 12 महिने किया जा सकता है।

छुहारे जैसे अंगूर का सूखने के बाद हम इसे किसमिस कहते है वैसे ही खजूर के सूखने के बाद छुहारा बनता है। छुहारे खाने पर आपको अपने शरीर मे कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते है।

जानिए छुहारे खाने के 11 फायदे

बजन:
दूध के साथ इसका सेवन करने पर यह शरीर को मजबूत बनाता है। अगर आपका शरीर कमजोर है तो आपको छुहारे का सेवन दूध में डालकर करना चाहिए। जिसके साथ साथ आपका वजन बढ़ने लगेगा और आपका शरीर भी मजबूत होने लगेगा।

रक्तचाप:
कम रक्तचाप वाले रोगी 3-4 छुहारे गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा।

मधुमेह / शुगर:
शुगर के मरीज़ जिन्हें चीनी, मिठाई आदि मना हो, वे लोग सिमित मात्रा में छुहारे का हलवा बना कर खा सकते हैं। छुहारों में वे बेकार के गुण नहीं होते हैं, जो गन्ने से बनी चीनी में होते हैं।

बिस्तर पर पेशाब :
छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है। बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आता हो तो दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा। छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है। यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। यह शक्ति पहुंचाते हैं।

आंखों के रोग:
खजूर की गुठली का सुरमा आंखों में डालने से आंखों के रोग दूर होते हैं।

दांतों / हड्डियों का गलना:
छुहारे खाकर गर्म दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग, जैसे दांतों की कमजोरी, हड्डियों का गलना इत्यादि रूक जाते हैं।

कब्ज:
सुबह-शाम तीन-चार छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है। खजूर का अचार भोजन के साथ खाया जाए तो अजीर्ण रोग नहीं होता तथा मुंह का स्वाद भी ठीक रहता है।

पुराने घाव:
पुराने घावों के लिए खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें। घावों पर इस भस्म को लगाने से घाव भर जाते हैं।

खांसी:
छुहारे को घी में भूनकर दिन में 2-3 बार सेवन करने से खांसी, छींक, जुकाम और बलगम में राहत मिलती है।

जुओं से मुक्ति:
खजूर की गुठली को पानी में घिसकर सिर पर लगाने से सिर की जुएं मर जाती हैं।

मासिक धर्म:
सर्दी के दिनों में कई महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समसयाएं भी होती हैं, इसके लिए छुहारे फायदेमंद है। छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है।

Related Post