यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का विस्तार कटरा तक

Tue 02-Apr-2019 6:56 am
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर कटरा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन...

जम्मू: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन (06521/06522) विशेष ट्रेन को अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाने का फैसला लिया गया है।

4 अप्रैल से 20 जून तक यह विशेष ट्रेन यशवंतपुर से प्रत्येक गुरुवार को सुबह साढे छह बजे रवाना होगी। अगले दिन तड़के हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। जहां से सुबह 3.50 बजे चलकर उसी दिन शाम 6.50 बजे कटरा पहुंचेगी।

वापसी में आठ अप्रैल से 24 जून तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रत्येक सोमवार को सुबह 5.40 बजे रवाना होगी और बुधवार दोपहर तीन बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव..

यह नई दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मुतवी और उधमपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

Related Post