निपाह वायरस को लेकर 5 राज्यों में अलर्ट

Thu 24-May-2018 11:50 am
हिमाचल प्रदेश में एक साथ करीब 20 चमगादड़ों के शव मिलने से पूरे राज्य हड़कंप मच गया।

नई दिल्ली। जानलेवा निपाह वायरस की वजह से केरल में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल सरकार के अलर्ट के बाद देश के 5 अन्य राज्यों जम्मू-कश्मीर, गोवा, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना अलर्ट जारी किया है।

स्कूल में मरे मिले 20 चमगादड़
हिमाचल प्रदेश के नाहन गांव के एक सरकारी स्कूल परिसर में चमगादड़ों का शव मिला है। एक साथ करीब 20 चमगादड़ों के शव मिलने से पूरे राज्य हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच कर पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है। चमगादड़ों की मौत आखिर हुई कैसे, इसकी जांच के लिए शव के सेंपल लिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने भी मौके का जायजा किया और जिस पेड़ के पास से चमगादड़ों के शव मिले हैं उससे दूर रहने की सलाह दी है।

जान लेकर जाता है निपाह वायरस, जानिए बचने के सटीक उपाए
१.    निपाह से पीड़ित व्यक्ति से पास न जाएं।
२.    इस वायरस से जिनकी मौत हुई हो, उनके शव और कपड़ों से दूर रहें।
३.    इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए खजूर और उसके पेड़ से निकलने वाले फल और रस का उपयोग न करें।
४.    गिरे हुए फल नहीं खाने चाहिए।
५.    बीमार सुअर, घोड़े और दूसरे जानवरों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
६.    जानवरों के संपर्क में आने से पहले खुद को सुरक्षित कर लें।
७.    तेज बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाए, घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें।