कानपुर सेंट्रल देश का सबसे गंदा स्टेशन; दूसरे नंबर पर है पटना

Thu 24-May-2018 5:39 pm
सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश में हैं देश के सबसे गंदे रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने देश के सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों की सूची को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा गंदे रेलवे स्टेशन यूपी में हैं। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है।

कानपुर सेंट्रल न. 1
इस लिस्ट में सबसे टॉप पर यूपी की उद्योग नगरी के तौर पर प्रसिद्ध कानपुर सेंट्रल स्टेशन है। रेलवे ने यहां के लिए कहा है कि स्टेशन पर केवल 39 फीसदी सफाई देखने को मिली है। इस स्टेशन का करीब 61 फीसदी हिस्सा गंदा रहता है।

यूपी के अन्य स्टेशनों वाराणसी चौथे स्थान पर, इलाहाबाद छठे स्थान पर और राजधानी का प्रमुख स्टेशन लखनऊ चारबाग को नोवां स्थान मिला है|

बिहार की राजधानी पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां पर भी 60 फीसदी यात्रियों ने साफ-सफाई की व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया है।

इसके बाद मुंबई में स्थित तीन रेलवे स्टेशन कल्याण, लोकमान्य तिलक और थाणे शामिल है।

पुरानी दिल्ली 7वें , चंडीगढ 10वें स्थान पर
इस लिस्ट में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन सातवें नंबर पर और चंडीगढ़ 10वें स्थान पर हैं। जबकि चंडीगढ़ शहर सिटी ऑफ ब्यूटीफुल के नाम से जाना जाता है वहीँ स्टेशन को 55 फीसदी लोगों ने सबसे गंदा रेलवे स्टेशन माना है।

Related Post