ग्वालियर नैरोगेज को हेरिटेज बनाने की तैयारी

Sun 03-Jun-2018 11:06 am
18 सीट वाले हेरिटेज कोच पर खर्च होंगे 20 लाख, इंजन स्टीम लुक में दिखेगा कुल दो कोच में 36 सीट होंगी।

ग्वालियर| 133 साल पुराने नैरोगेज ट्रैक पर हेरिटेज ट्रेन चलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी के पत्र के बाद लोको और कैरिज एंड वैगन शाखा ने ट्रेन के लिए कोच तैयार करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है।

अभी ट्रैक पर चल रहे दो कोचों को हेरिटेज लुक में तैयार किया जाएगा। स्टीम इंजन चलाने पर खर्चा ज्यादा आने के कारण डीजल इंजन को ही स्टीम इंजन का लुक दिया जाएगा। इस काम पर करीब 20 लाख रुपए खर्च होंगे।

हेरिटेज ट्रेन के एक कोच में यात्रियों के लिए 18 सीट रखी जाएंगी। दो कोच में 36 सीट होंगी।

तत्कालीन कलेक्टर राहुल जैन ने सुझाव बतौर बोर्ड अध्यक्ष श्री लोहानी को बताया था कि 20 किलोमीटर का सफर 90 मिनट में तय होगा।

मोतीझील स्टेशन को स्थानीय वास्तुकला के अनुरूप नवीनीकरण किया जाएगा। ट्रेन का नाम संगीत सम्राट तानसेन के नाम पर रखा जाएगा। इन सुझावों पर भी रेलवे अमल करने की तैयारी कर रहा है।

Related Post