दिल्ली - एनसीआर में आज भी झमाझम बारिश, यमुना से बाढ़ का खतरा

Fri 27-Jul-2018 10:21 am
दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश से राहत नहीं, गाजियाबाद में दो के मौत

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह शुरू हुई तेज बारिश से आज (शुक्रवार) भी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बारिश का सबसे ज्यादा असर गाजियाबाद में दिखा, जहां बारिश के दौरान हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

हरियाणा ने छोड़ा 1 लाख क्यूसेक पानी
दिल्लीवाशिओं को इस परेशानी ये राहत मिली भी नहीं थी कि शुक्रवार को हथिनी कुंड से 1.41 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की खबर आ गई। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। दिल्ली सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है। इसके बाद यमुना 203.83 मीटर के निशान पर बह रही है, जो खतरे के निशान से महज 17 सेमी दूर है। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार तक यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को छू सकता है। दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग का कहना है कि पानी को दिल्ली तक पहुंचने में 48 घंटे लगते हैं, ऐसे में विभाग पूरी तरह अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार कोई मूसलाधार बारिश के बाद विभाग लगातार यमुना के जल स्तर पर नजर बनाए हुए है।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है|  इसका सबसे ज्यादा असर गाजियाबाद में होगा| वहीं दिल्ली में भी दिन भर हल्की-तेज बारिश होती रहेगी।

गाजियाबाद में तबाही, दो की मौत
बारिश सबसे ज्यादा असर गाजियाबाद में दिखा, जहां हुए हादसों में किशोरी समेत दो लोगों की जान चली गई। जीटी रोड स्थित शहीदनगर में गुरुवार शाम 3 मंजिला इमारत गिरने से 4 भाई-बहन घायल हो गए, इनमें उपचार के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति अपनी बेटी को घर ले जा रहा था, तभी करंट लगने उसकी मौत हो गई। बारिश के बाद फॉल्ट ठीक करने उतरे एक लाइनमैन के भी करंट की चपेट में आने की खबर है।

Related Post