नागपुर - पुणे के बीच दो नई हमसफ़र एक्सप्रेस

Tue 05-Feb-2019 2:55 pm
पहली हमसफ़र ट्रेन न. नागपुर-पुणे के बीच चलेगी जबकि दूसरी ट्रेन न. अजनी से पुणे के बीच चलेगी|

पुणे : मध्य रेलवे नागपुर और पुणे के बीच सफ़र करने वाले यात्रियों को दो हमसफ़र एक्सप्रेस का तोहफा देने जा रहा है| यह दोनों ट्रेनें साप्ताहिक होंगी| पहली हमसफ़र ट्रेन न. नागपुर-पुणे के बीच चलेगी जबकि दूसरी ट्रेन न. अजनी से पुणे के बीच चलेगी| हालाँकि अभी तारीख का एलान नहीं हुआ है|

ट्रेन न. 11417 प्रत्येक मंगलवार रात आठ बजकर बीस मिनट पर पुणे से अजनी के लिए रवाना होगी जो बुधवार सुबह 11:45 पर अजनी पहुंचेगी| वापसी में ट्रेन न. 11418 बुधवार शाम सवा चार बजे अजनी से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:20 पर पुणे पहुंचेगी|

ट्रेन न. 11419 प्रत्येक गुरुवार को रात दस बजे पुणे से नागपुर  के लिए रवाना होगी जो शुक्रवार दोपहार 13:30 पर नागपुर पहुंचेगी| वापसी में ट्रेन न. 11420 शुक्रवार दोपहार तीन बजे नागपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:05 पर पुणे पहुंचेगी|

Related Post